Home india अरवल की छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन:टॉप 10 में...

अरवल की छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन:टॉप 10 में दो, टॉप 11 में एक छात्रा ने बनाई जगह

0


बिहार मैट्रिक परीक्षा में अरवल जिले की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिले की दो छात्राओं ने टॉप 10 में जगह बनाई है, जबकि एक छात्रा टॉप 11 की सूची में शामिल हुई है। यह सफलता जिले के लिए गौरव का विषय है। सदर प्रखंड के फखरपुर गांव निवासी अरविंद सिंह की बेटी सुप्रिया कुमारी ने 483 अंक प्राप्त कर टॉप 10 में स्थान हासिल किया है। सुप्रिया के माता-पिता किसान हैं। उन्होंने सरकारी विद्यालय और कोचिंग संस्थान की मदद से घर पर प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई की। सुप्रिया ने बताया कि वह आगे भी बेहतर पढ़ाई कर समाज सेवा करना चाहती हैं। उनकी लालसा एसडीएम बनकर जनता की सेवा करने की है। इसी तरह, कुर्था प्रखंड के मोतीपुर बाजार निवासी अविनाश कुमार रवि की बेटी नंदनी कुमारी ने भी शानदार सफलता हासिल की। नंदनी ने 481 अंक प्राप्त कर टॉप 11 में जगह बनाई है। उन्होंने अपनी नानी के घर रहकर सरकारी विद्यालय और ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया। नंदनी ने टॉप 10 में जगह न बना पाने पर थोड़ा अफसोस जताया, लेकिन उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इन छात्राओं की सफलता ने अरवल जिले की एक नई पहचान स्थापित की है, जो अब शिक्षा और कलम की ताकत के लिए जाना जा रहा है। अरवल, कुर्था और किंजर जैसे क्षेत्रों की इन छात्राओं ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। साधारण और गरीब परिवारों से आने वाली इन छात्राओं ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और परिश्रम के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version