Monday, September 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अर्हताधारी पीजीटी शिक्षकों को वेतनमान देने की मांग

बोकारो | झारखंड प्लस 2 शिक्षक संघ बोकारो जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने झारखंड सरकार से 2012 बैच के सभी अर्हताधारी पीजीटी शिक्षकों को अतिशीघ्र वरीय वेतनमान देने की मांग की है। संघ की मासिक बैठक सिंह की अध्यक्षता में पुस्तकालय मैदान सेक्टर-5 में हुई। संघ ने प्रस्ताव पारित कर शिक्षकों के हित में ससमय निर्णय नहीं लिए जाने पर निराशा व्यक्त की। सचिव डॉ. अवनीश कुमार झा ने कहा कि शैक्षणिक कार्यों के अलावा निर्वाचन, जनगणना, मतगणना, भवन गणना, एसआईआर समेत कई अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षक लगाए जाते रहे हैं, लेकिन उनको देय वाजिब मांग की पूर्ति में सरकार द्वारा देरी किए जाने पर शिक्षक समाज में गहरी हताशा फैलती है। उपाध्यक्ष कौशल मुखर्जी ने समस्याओं की जानकारी दी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles