गढ़वा | बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी रउफ अंसारी के पुत्र नूरे आलम (17 वर्ष) और रमना थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी सुबराती अंसारी के पुत्र अजमेर अंसारी (17 वर्ष) को सांप ने काट कर जख्मी कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों मदरसा में सोए हुए थे, इसी दौरान सांप ने काट लिया। दोनों अस्पताल में इलाजरत हैं।
