![]()
झारखंड सरकार के मंत्री एवं उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग मंत्री स्व सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा के दौरान महाविद्यालय सचिव इंद्रजीत भारती, प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी, सहायक प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षुओं ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके कॉलेज सचिव इंद्रजीत भारती ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शिक्षा, युवा, पर्यटन एवं राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों में सक्रिय भूमिका निभाई, विशेष रूप से उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। महाविद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं उनके शुभचिंतकों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। मौके पर डॉ. जंग बहादुर, पंकज, अफताब, डॉ. रेणुका, डॉ. कुन्दन, ममता, पवन, शिबू, संदीप, डा.शशि, डा सुनीता, प्यारी, आरती, अमृत, चीनीबास तबस्सुम सहित अन्य मौजूद थे।
अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंत्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
