अवैध कट्टा- कारतूस के साथ एक अरेस्ट:मधुबनी में कलुआही पुलिस ने की कार्रवाई, सूचना पर आरोपी के घर छापेमारी

Date:


मधुबनी की कलुआही थाना पुलिस ने हरिपुर मजरही टोले से सिकंदर मंडल उर्फ सिंकू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी हरिपुर मजरही का निवासी है और उसके पिता का नाम शुभचन्द्र मंडल उर्फ दुलाई मंडल है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बुधवार शाम को बताया कि मंगलवार रात कलुआही थानाध्यक्ष पायल भारती को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, सिकंदर मंडल उर्फ सिंकू अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए था। इस जानकारी पर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ हरिपुर मजरही टोले स्थित आरोपी के घर पर छापेमारी की। घर की घेराबंदी करने के बाद पुलिस अंदर दाखिल हुई। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पीछा कर तुरंत पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सिकंदर मंडल उर्फ सिंकू बताया। भागने का कारण पूछने पर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद आरोपी के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लकड़ी के तख्ते पर कपड़े में बंधा एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद सामग्री की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में कलुआही थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 66/26, धारा 25(1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई है। एसपी ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिलेभर में अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में भय व्याप्त है। पुलिस टीमें जिले के ग्रामीण इलाकों में अवैध हथियारों के जखीरे को कम करने के लिए सतर्क हैं। आरोपी सिकंदर मंडल उर्फ सिंकू के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और पुलिस को पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सौंदर्यीकरण का कार्य आधा-अधूरा, फिर भी हुआ पूरी राशि का भुगतान

एसडीओं की जांच में रामबांध तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य...

Meta and YouTube found liable in landmark social media addiction trial

A woman has been awarded $3m in a verdict...
Join Us WhatsApp