Monday, May 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में 500 बोरा दाल उठा ले गए ग्रामीण:घाटी में दो ट्रकों की टक्कर के बाद सड़क पर बिखरी थी बोरियां, पुलिस कर रही तलाश


कोडरमा घाटी में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। एक खाली ट्रक और दूसरा दाल लदा ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के मेघातरी काली मंडा के पास की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक सड़क के दोनों किनारों पर पलट गए। हालांकि खाली ट्रक के चालक को हल्की चोट आई, लेकिन दाल लदे ट्रक के चालक और खलासी घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। 1000 बोरा दाल लेकर जा रहा था ट्रक प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रक कोलकाता से करीब 1000 बोरा दाल लेकर बिहार की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा खाली ट्रक नवादा से कोडरमा की दिशा में आ रहा था। मेघातरी काली मंडा के समीप अचानक दोनों ट्रकों के चालकों का संतुलन बिगड़ गया, जिससे आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दाल लदे ट्रक के चालक मुकेश कुमार और खलासी राहुल कुमार घायल हो गए। वे छपरा के रहने वाले हैं। वहीं दूसरे ट्रक के चालक को भी हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सड़क पर बिखरी दाल उठा ले गए ग्रामीण हादसे के बाद सड़क पर बड़ी संख्या में दाल के बोरे बिखर गए। इसी दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने लगभग 500 बोरा दाल लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के इलाकों और घरों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि लूटे गए दाल की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles