![]()
लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि जिस दिन मैंने डिवोर्स फाइल किया था, उस दिन मैं वृंदावन भाग गया था। बार-बार वृंदावन आने पर लोग कहते थे कि यहां जरूर कोई राधा होगी। जब डिवोर्स फाइल किया था तो मां राबड़ी देवी ने मेरा साथ नहीं दिया था, मुझसे नाराज हो गई थी। तेजप्रताप ने रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में ये बातें कहीं, जब वो भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी से बात कर रहे थे। काजल राघवानी ने तेज प्रताप से पूछा, ‘क्या कभी आपको सच्चा प्यार नहीं हुआ है।’ इस पर तेज प्रताप कहते हैं, ‘ये बात मैं नहीं बता सकता हूं, क्योंकि अभी मेरा डिवोर्स का केस चल रहा है।’ करीब 6 साल से मेरा डिवोर्स केस चल रहा है। पवन सिंह और मेरे डिवोर्स में जमीन आसमान का फर्क इस पर काजल बोलती है कि शादी तो चट मंगनी पट ब्याह हो जाती है, लेकिन तलाक में इतनी देरी क्यों होती है। पवन सिंह का भी वही मामला है। इस पर तेज प्रताप कहते हैं कि मेरे पवन सिंह में जमीन आसमान का अंतर है। मैं कृष्णा को पा रहा हूं पवन सिंह कीड़े लोगों को पा रहे हैं। मैं सीधा-साधा आदमी हूं, लफड़ों में नहीं पड़ता हूं तेज प्रताप की शादी को लेकर काजल ने पूछा कि जब आपके छोटे भाई ने लव मैरिज शादी की तो आपने क्यों नहीं हिम्मत दिखाई। इस पर तेज प्रताप बोले कि उसे भी मशक्कत करनी पड़ी थी लेकिन मैं सीधा-साधा आदमी हूं। मैं इन सब लफड़ों में ज्यादा नहीं पड़ा हूं। इसके बाद तेज प्रताप बांसुरी बजाने लगे। इस पर तेज प्रताप बोलते हैं कि बांसुरी बजाते रहिए और अपने जीवन में मधुरता लाते रहिए। फिर वह काजल राघवानी को भी बांसुरी बजाना सीखाते हैं। इससे पहले तेजप्रताप ने बताया था कि एश्वर्या से तलाक लेने का फैसला क्यों किया… एश्वर्या रोक-टोक करती थी- तेजप्रताप इससे पहले भी तेज प्रताप ने बताया था कि उन्होंने ऐश्वर्या से तलाक लेने का फैसला क्यों लिया। तेज प्रताप में कहा था कि हमारे बीच बनती नहीं थी। हम पूजा और मंदिर जाने वाले आदमी है। वो (ऐश्वर्या) इसके लिए वो रोक-टोक करती थी। तेजप्रताप ने यह भी कहा कि ऐश्वर्या ने मेरी मां को पीटा भी था। वह बड़े कॉलेज की प्रोडक्ट थी और मैं खेती वाले अंदाज में रहता था। लोगों ने अफवाह उड़ाया था कि हमारा लव मैरिज है जबकि मैंने अरेंज मैरेज की थी। मैंने अपने माता-पिता के आदेशों का पालन किया था। तेजप्रताप बोले- ऐश्वर्या ने मेरी माताजी को मारा था ऐश्वर्या राय के मारपीट के आरोपों पर तेज प्रताप ने हंसते हुए कहा था कि आरोप तो कोई भी लगा सकता है। इसका सबूत क्या है? उन्होंने जब मेरी माता जी को मारा था तो दो-तीन विधायक वहीं मौजूद थे। मेरे पास भी वीडियो है। सीसीटीवी में सब कुछ रिकॉर्ड है। ऐश्वर्या ने कहा था- मेरी लाइफ बर्बाद क्यों की तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव के वायरल वीडियो-फोटो पर ऐश्वर्या राय ने कहा था कि मुझे उनके अफेयर के बारे में कुछ पता नहीं था। जब मुझे मारा गया था, तब सामाजिक न्याय कहां था। सब को अफेयर की जानकारी थी तो मेरी शादी क्यों कराई थी। सोशल मीडिया पर बेटे को घर से निकाल देना कोई अलग करना नहीं होता। कल ही राबड़ी देवी तेजप्रताप के घर गई होंगी। उन्हें समझाया होगा। सब ड्रामा है। ये पूछना चाहती हूं कि जब इन लोगों को पता था कि ऐसी बात है तो मेरी शादी क्यों कराई। मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? 2018 में हुई थी तेजप्रताप-ऐश्वर्या की शादी तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। तेजप्रताप पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बेटे हैं, जबकि ऐश्वर्या चंद्रिका राय की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं। शादी के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद ने अपने समधी चंद्रिका राय को सारण से टिकट दिया, लेकिन वह हार गए। वह 2019 का ही समय था जब ऐश्वर्या ने आरोप लगाया था कि राबड़ी देवी ने मुझे बाल खींचकर मारा है, राबड़ी आवास में गार्ड ने भी मुझे मारा है। राबड़ी देवी ने मेरा फोन छीन लिया। मां-बाप को जलील कर रहे हैं। इसके बाद चंद्रिका राय और उनकी पत्नी दल-बल के साथ राबड़ी देवी के आवास पर पहुंच गए थे। तेजप्रताप यादव ने भी ऐश्वर्या पर आरोप लगाए थे। मामला इतना बढ़ा कि तलाक तक पहुंच गया। ———– इसे भी पढ़िए… ‘मैं जिद्दी हूं, एक्ट्रेस से जबरन I Love You बुलवाया’:पवन सिंह ने किया अफेयर का खुलासा, बोले- बॉयफ्रेंड बनकर पूरे शरीर में दाग हो गया पावर स्टार पवन सिंह ने हॉटस्टार के शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। शो में दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड का बिना नाम लिए कहा, “मुझे तो लगा आप पहले बॉयफ्रेंड बनेंगे और फिर हस्बैंड।” पूरी खबर पढ़ें।
