मधुबनी में अवैध शराब कारोबार और सेवन के खिलाफ उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। जिले के 79 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने शनिवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि इस अभियान में कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन शराब तस्कर और 14 शराब का सेवन करने वाले शामिल हैं। विभाग ने 429 लीटर देशी शराब, 65 लीटर विदेशी शराब और शराब तस्करी में इस्तेमाल किया गया एक वाहन भी जब्त किया है। उत्पाद विभाग की ड्रोन टीम ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए कैटोला और सरिसबपाही क्षेत्रों में शराब निर्माण की गतिविधियों पर नजर रखी। ड्रोन से मिली जानकारी के आधार पर की गई छापेमारी में 490 किलोग्राम अर्धनिर्मित शराब के घोल को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अधीक्षक ठाकुर ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग लगातार सतर्क है और ऐसे अभियान जारी रहेंगे। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अवैध शराब के खिलाफ मधुबनी में उत्पात विभाग का एक्शन:तस्करी और सेवन के मामले में 17 को गिरफ्तार किया, 494 लीटल लिकर जब्त