![]()
गिरिडीह | सदर प्रखंड के महुआटांड़ स्थित असंगठित मजदूर मोर्चा कार्यालय में शुक्रवार भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता किशोर राय ने की। बैठक में संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि बीएलओ द्वारा वितरित प्रपत्रों को सही और पूर्ण रूप से भरवाने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की मदद करेंगे। झारखंड असंगठित मजदूर मोर्चा का सदस्यता अभियान तेज करने पर भी सहमति बनी। बैठक में बालमुकुंद कंपनी की प्रस्तावित पाइपलाइन योजना और उसरी नदी से जल दोहन पर चिंता जताई गई। नेताओं ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जल दोहन रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की। धनबाद सांसद ढुलू महतो की ओर से निरसा विधायक अरूप चटर्जी पर कथित टिप्पणी की निंदा की गई। धनबाद क्षेत्र में कथित अवैध कोयला खनन और भू-धसान की घटनाओं पर कार्रवाई की मांग भी उठी।
