Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

असम के रण में बंधु तिर्की की 'धमक'! राहुल गांधी के साथ मंच साझा कर फूंका चुनावी बिगुल, किया बड़ा दावा

असम के रण में बंधु तिर्की की 'धमक'! राहुल गांधी के साथ मंच साझा कर फूंका चुनावी बिगुल, किया बड़ा दावा

Assam Election 2026, रांची (आनंद मोहन की रिपोर्ट): झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और असम विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त विशेष पर्यवेक्षक बंधु तिर्की इन दिनों असम के चुनावी मैदान में पूरी तरह सक्रिय हैं. रविवार को उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ तीन महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया और विशाल जनसभाओं को संबोधित किया. विशेष रूप से बिश्वनाथ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मेगा रैली के दौरान, बंधु तिर्की ने राहुल गांधी को राज्य की जमीनी राजनीतिक स्थिति और चुनावी समीकरणों का विस्तृत फीडबैक दिया. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी चर्चा हुई, जिसमें राज्य के आदिवासी और श्रमिक वर्गों के मुद्दों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया.

हिमंता सरकार पर भ्रष्टाचार और माफिया राज का आरोप

चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा की सरकार पर तीखे प्रहार किए. दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ‘सिंडिकेट और माफिया’ के प्रभाव में काम कर रही है, जिससे राज्य में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है. बंधु तिर्की ने झारखंड के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जिस प्रकार जनता ने वहां सांप्रदायिक ताकतों को नकारा है, वैसा ही दृश्य अब असम में भी दिखाई दे रहा है. उन्होंने दावा किया कि 4 मई 2026 को आने वाले परिणाम राज्य में एक “नए और पारदर्शी असम” की नींव रखेंगे.

Also Read: बंगाल के रण में अर्जुन मुंडा की एंट्री! झारग्राम में धर्मेंद्र प्रधान संग बनाई ‘विजयरथ’ की रणनीति

टी-ट्राइब्स को एसटी दर्जा और ‘पांच गारंटी’ का संकल्प

कांग्रेस ने असम के चाय बागान श्रमिकों और ‘टी-ट्राइब्स’ (Tea Tribes) के लिए बड़ी घोषणा करते हुए है कि सरकार बनते ही उन्हें एसटी (ST) का दर्जा प्रदान किया जाएगा. इसके साथ ही राहुल गांधी ने पार्टी की ‘पांच गारंटी’ को दोहराते हुए कहा कि यह केवल चुनावी जुमला नहीं, बल्कि जनता के प्रति कांग्रेस का पवित्र संकल्प है. इन गारंटियों में महिलाओं के लिए 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता, 25 लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा और स्थानीय मूल निवासियों को जमीन का पट्टा देने जैसे क्रांतिकारी कदम शामिल हैं.

परिवर्तन की लहर और जनता का समर्थन

बंधु तिर्की ने बताया कि जनसभाओं में उमड़ रही रिकॉर्ड भीड़ इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि असम की जनता हिमंता सरकार की दमनकारी नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और अब कांग्रेस की ओर एक उम्मीद की किरण के रूप में देख रही है. पर्यवेक्षक के रूप में तिर्की ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को ‘पांच गारंटी’ घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया है. उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल असम में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगे, जिससे पूर्वोत्तर भारत की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होगा.

Also Read: झारखंड में तेजस्वी की हुंकार! बोले- ‘RJD को नजरअंदाज करना नामुमकिन’, कार्यकर्ताओं को दिया टास्क

The post असम के रण में बंधु तिर्की की 'धमक'! राहुल गांधी के साथ मंच साझा कर फूंका चुनावी बिगुल, किया बड़ा दावा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles