
अमौर.प्रखंड क्षेत्र के रंगरैय्या लालटोली पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 27 (छोटा लालटोली 3) में कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका कौशल्या देवी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है.उनके निधन की खबर मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं बाल विकास परियोजना के कर्मियों और स्थानीय समाज में गहरी शोक संवेदना देखी जा रही है.सेविका के असामयिक निधन पर दुख जताते हुए रंगरैय्या लालटोली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सज्जाद आलम एवं पूर्व मुखिया वसीम आलम ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि कौशल्या देवी एक समर्पित सेविका थीं, जिन्होंने अपने केंद्र के बच्चों और महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा तत्परता से कार्य किया. उनका जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है.आंगनबाड़ी सेविका संघ के प्रखंड अध्यक्ष जमील अख्तर ने भी इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है.
The post आंगनबाड़ी सेविका के निधन से शोक appeared first on Prabhat Khabar.

