Thursday, July 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आअो राजनीति करें: देश की तरक्की के लिए मतदान बेहद जरूरी, Aao-rajneeti-karein Hindi News

Follow us on Google News
share

शहर के चंदुआ सट्टी छित्तपुर स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी की महिलाओं ने गुरुवार को शहर और देश की तरक्की के लिए मतदान करने की शपथ ली। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के आओ राजनीति करें अभियान के अंर्तगत अब…

आअो राजनीति करें: देश की तरक्की के लिए मतदान बेहद जरूरी

शहर के चंदुआ सट्टी छित्तपुर स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी की महिलाओं ने गुरुवार को शहर और देश की तरक्की के लिए मतदान करने की शपथ ली। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के आओ राजनीति करें अभियान के अंर्तगत अब नारी की बारी के तहत जुटी महिलाओं ने कहा कि लोकतंत्र में सबकी भागीदारी होनी चाहिए। सभी को मताधिकार का प्रयोग कर अपना नेता चुनना चाहिए। इस दौरान पहले मतदान, फिर जलपान का नारा दिया। इसके बाद मतदान के लिए शपथ ली।

कॉलोनी में कार्यक्रम में मतदान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं की बाहुल्यता थी। महिलाओं ने शपथ ली… मैं शपथ लेती हूं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार के कर्तव्य का जिम्मेदारी से निर्वहन करूंगी। इस दिशा में मैं अन्य लोगों को भी प्रेरित करूंगी। उन्हें समझाऊंगी कि आपका वोट देश और शहर के विकास के लिए कितना जरूरी है।  इस मौके पर निर्मला देवी, खुशबू सरोज, राजेश, राकेश कुमार, यूथ लाल आदि मौजूद रहीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles