आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ की ओर से लोकसभा चुनाव में हर मतदाता को उसके मत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदान करने के लिए शपथ दिलवाई जा रही है। मंगलवार को इस अभियान के तहत डीएवी पीजी कॉलेज और डीडी कॉलेज के छात्रों ने मतदान की शपथ ली। डीएवी कॉलेज और डीडी कॉलेज में लोकसभा चुनावों को लेकर युवा काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ अखबार की मुहिम की सराहना की।
डीएवी कॉलेज में इन्होंने ली शपथ
डीएवी कॉलेज में शपथ के दौरान छात्र संघ उपाध्यक्ष सचिन त्रिवेदी, उदित थपलियाल, अक्षत भट्ट, पंकज नेगी, पियूष मुनियाल, गोविंद रावत, सुमित वालिया, अजीत रावत, आशीष रावत, राजेंद्र सिंह राणा, प्रदीप, आर्यन सेमवाल, दीपिका, आयुषी, हिमांशु रावत, अमित मंमगाई, रोहित खंडूरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
डीडी कॉलेज में मतदान को लेकर उत्साह : डीडी कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारियों और छात्रों ने उत्साह के साथ मतदान करने की शपथ ली। यहां पर छात्रों के साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक साथ यह शपथ ली। शपथ लेने वालों में 180 नए मतदाता भी शामिल रहे। शपथ लेने वालों में डा. कल्पना त्रिपाठी, याशिका नेगी, शिवांगी भटनागर, डा. विनीता नेगी, सौरभ चमोली, विनोद जोशी, डा. उमा शर्मा, ज्योत्सना रमोला, अमिता ध्यानी, शुभी बेलवाल, प्रीति सेमवाल, अम्लान, जागृति चौहान, पूजा रावत, दिव्या, विकास कुमार, अक्षय शर्मा, दीपक, संदीप, गौरव कुमार पाल, अनुप्रिया गौतम, दीपक शाह, अकांक्षा नेगी, निशु खत्री, निशि शर्मा, साक्षी थापा, अनिरुद्ध अत्री, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को ‘हिन्दुस्तान इन कॉलेज’ कार्यक्रम से जुड़कर छात्रों ने मतदान करने की शपथ ली। फोटो: हिन्दुस्तान

