Wednesday, July 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आओ राजनीति करें: शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार और विकास ही युवाओं के प्रमुख मुद्दे, Lok-sabha-election Hindi News

‘हिन्दुस्तान’ द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘आओ राजनीति करें’ अब नारी की बारी के तहत गुरुवार को गोलघर काली मंदिर स्थित ब्लैक साल्ट में ‘वन मिनट’ कार्यक्रम का आयोजन…

‘हिन्दुस्तान’ द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘आओ राजनीति करें’ अब नारी की बारी के तहत गुरुवार को गोलघर काली मंदिर स्थित ब्लैक साल्ट में ‘वन मिनट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद यूथ ने अपनी बेबाक राय रखी। यूथ ने महिला सुरक्षा, शिक्षा व रोजगार दिलाने वाले नेता के चुनाव की बात कही। साथ ही कहा कि लोगों को अपनी मानसिकता बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा व सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसी से देश की रूपरेखा तय होती है।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अशंसा दीक्षित ने कहा कि सभी क्षेत्रों में अलग-अलग मुद्दे हैं। हमारे क्षेत्र में सबसे बड़ा मुद्दा विकास का है। नेता ऐसा होना चाहिए जो अपने क्षेत्र का विकास कर सके। साथ ही सबसे बड़ी समस्या सीवेज की है। बिना किसी वैज्ञानिक तरीके से सीवेज का निर्माण किया गया है जो बरसात के दिनों में लोगों के लिए मुश्किलें खड़ा कर देता है। इसके अलावा शहर में जलभराव की समस्या विकट है। नेता ऐसा होना चाहिए जो इन समस्याओं को दूर कर सके। साथ ही एक योजनाबद्ध तरीके से इस पर कार्य कर करते हुए स्थाई रूप से इसका समाधान कर सके। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नौशीन फातिमा ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। 

इसके अलावा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाना सबसे जरूरी है। नेता ऐसा होना चाहिए जो महिला सुरक्षा की बात करे। साथ ही समाज के लोगों को अपनी मानसिक सोच बदलनी होगी जिससे महिलाएं रात में खुलेआम घूम सके। इसके अलावा लोगों को संस्कारवान बनाए जाने की बहुत जरूरत है ताकि युवा लड़कियों को अपनी बहन की तरह ही समझ कर उनके साथ वैसा ही व्यवहार करें। विदिशा पांडेय ने कहा कि लड़कियों की ड्रेस देख कर लोग उसके कैरेक्टर का आंकलन करने लगते हैं। ऐसे लोगों को अपनी मानसिक प्रवृत्ति बदलनी चाहिए। नेता ऐसा होना चाहिए जो महिलाओं के लिए ऐसा माहौल तैयार कर सके जिससे महिलाएं हर जगह अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें।
उपासना ने कहा कि इकोनामिक ग्रोथ के लिए नेताओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। 

किसी भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ तत्काल प्रभाव से नहीं होती है। यह सतत व धीमी प्रक्रिया है। इसमें समय लगता है इसलिए हमें ऐसे नेता का चुनाव करना चाहिए जो देश के विकास में सहायक हो। साथ ही अपने क्षेत्र के समस्याओं से वाकिफ हो। सर्वेन्द्र कुमार ने कहा कि नेता ऐसा होना चाहिए जो युवाओं की बात समझ सके। साथ ही शिक्षा पर विशेष ध्यान दे। इसके अलावा वह किसी भी प्रकार का भेदभाव न रखते हुए जाति-पात, धर्म आदि से परे हो। अंत में अशंसा दीक्षित ने कार्यक्रम का समापन करते हुए कहा कि शिक्षा, सुरक्षा व विकास ही युवाओं के मुख्य मुद्दे हैं। इन मुद्दों पर काम करने वाले नेता का ही युवा चुनाव करेंगे।

युवाओं ने कहा
क्षेत्र का विकास करने वाले नेता का ही चुनाव करना चाहिए ताकि वह सही तरीके से अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कर सके। 
अशंसा दीक्षित, छात्रा

ऐसे नेता का चुनाव करना चाहिए जो शिक्षा व सुरक्षा को विशेष महत्व दे। साथ ही शिक्षा, सुरक्षा व रोजगार पर सदन में अपने मुद्दे उठा सके।
एकता सिंह, छात्रा

नेता ऐसा होना चाहिए जो अपने क्षेत्र की समस्याओं से वाकिफ हो। सदन में मुद्दा उठाकर वह समस्याओं का समाधान कर सके।
हर्षित चौबे, छात्रा

नेता ऐसा होना चाहिए जो महिलाओं की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दें जिससे महिलाएं कहीं भी आने-जाने में संकोच न करे।
शिवांगी चौबे, छात्रा

नेता ऐसा होना चाहिए जो देश हित की बात करे। साथ ही अपने क्षेत्र व देश का विकास करें जिससे देश फिर से विश्व गुरु बन सके।
सदाकत अली, कर्मचारी 

नेता ऐसा होना चाहिए जो अपने क्षेत्र की समस्याओं को जानता हो। साथ ही चुनाव के अलावा अन्य दिनों में भी वह अपने क्षेत्र में दिखाई दे। साथ ही समस्याओं का समाधान कर सके।
उबैद खान, व्यवसायी 

नेता ऐसा होना चाहिए जो महिला सुरक्षा और शिक्षा पर विशेष ध्यान दे। इसके अलावा क्षेत्र में ऐसा माहौल बनाए ताकि महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस कर सके।
प्रियंका सिंह, छात्रा 

नेता ऐसा होना चाहिए ताकि वह अपने क्षेत्र का विकास कर सके। साथ ही रोजगार के अवसर के लिए सदन में मुद्दे उठा सके।
सर्वेन्द्र यादव, छात्र

शिक्षा किसी भी देश के रीढ़ की हड्डी होती है। बिना शिक्षा के किसी भी देश का विकास सम्भव नहीं है। ऐसे नेता का चुनाव करना चाहिए जो शिक्षा व सुरक्षा को तरजीह देता हो।
शिखा सिंह, कर्मचारी 

नेता ऐसा होना चाहिए जो युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सके ताकि देश में कोई भी बेरोजगार न रहे। यु    वाओं के हित के विषय में सोचने वाला नेता होना चाहिए। 
अबू बकर, कर्मचारी

नेता ऐसा होना चाहिए जो महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा पर विशेष ध्यान दे। साथ ही देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए हमेशा तैयार रहे।
नौशीन फातिमा, छात्रा

नेता ऐसा होना चाहिए जो राष्ट्रहित की बात करता हो। साथ ही कठोर फैसले लेने में भी पीछे नहीं हटे। मिला सुरक्षा वरोजगार की बात करने वाले नेता का ही चुनाव करना चाहिए। 
आरती शाही, छात्रा

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles