अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। आकाश का आरोप है कि 6 जून को पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अपने सहयोगी मोतीलाल यादव के साथ पाटलिपुत्र स्थित मेरे घर पहुंचे थे। उस समय मैं खाटूश्याम यात्रा पर गया था। दोनों ने घर में जबरन घुसने की कोशिश की और परिवार के सदस्यों को धमकाया। आकाश यादव ने यह भी दावा किया है कि घटना के बाद मुझे मोतीलाल यादव ने फोन पर धमकी दी। इसके कुछ देर बाद एक दूसरा कॉल आया, जिसमें खुद को मोहित बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई का आदमी हूं, मंत्री जी के खिलाफ कुछ भी मत बोलो। मामले में आकाश यादव ने 10 जून को पटना के पाटलिपुत्र थाने में लिखित शिकायत दी थी। आकाश यादव का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने 17 जून को पटना व्यवहार न्यायालय में परिवाद दायर किया। मामले में आज से सुनवाई शुरू हो गई है। सबूत में कॉल की रिकॉर्डिंग रखी है आकाश यादव ने फोन कॉल की रिकॉर्डिंग को मामले में सबूत के तौर पर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। अब इस पूरे प्रकरण पर अदालत में सुनवाई शुरू हो गई है। मामले में अदालत के निर्देश और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
तेजप्रताप ने कहा था, पुलिस मेरे खिलाफ केस नहीं करेगी आकाश यादव ने आरोप लगाया है कि मोतिलाल यादव ने जब मुझे कॉल किया तो तेजप्रताप ने भी फोन पर मुझसे बात की थी। तेज प्रताप यादव ने अपनी राजनीतिक शक्ति-प्रभाव का हवाला देते हुए मुझे धमकाया। उन्होंने कहा कि पुलिस मेरे खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं करेगी। तेजप्रताफ ने धमकी दी कि यदि मैंने उन्हें उनकी पत्नी से मिलने से रोका, तो वे मेरी भांजी उज्जैनी का अपहरण करवा देंगे। मैंने उन्हें बताया कि मैं इस मामले की शिकायत पुलिस में करूंगा और उनके हिंसक व्यवहार और बिहार में उनके गुंडाराज को उजागर के लिए पीसी करूंगा।
औकात दिखाने की बात कही गई आकाश का कहना है कि मोतिलाव यादव फोन पर कहा था कि 6 जून को जो भी हुआ। उसे पूरी तरह से गुप्त रखना, नहीं तो हम तुम्हारी औकात दिखा देंगे। मोतिलाल और तेजप्रताप ने मुझे और मेरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।
तेजप्रताप ने फेसबुक पोस्ट किया था, तब से की नई रिलेशनशिप की चर्चा तेजप्रताप की नई रिलेशनशिप की चर्चा उनके फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की गई एक तस्वीर से शुरू हुई थी। इसमें लिखा गया था कि, ‘मैं 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हूं।’ कुछ देर बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। पोस्ट के करीब 5 घंटे बाद तेजप्रताप ने अपने X अकाउंट से पोस्ट कर कहा कि मेरा अकाउंट हैक कर लिए गया है। ये फर्जी पोस्ट है और फोटो एडिट की गई है। हालांकि उनके इस दावे के बाद 6 फोटो और दो वीडियो वायरल होने लगे। इसमें उनकी शादी से लेकर करवा चौथ मनाने तक के दावे किए जा रहे हैं। तेज प्रताप और अनुष्का की कुछ तस्वीरें सामने आई थी… कौन हैं अनुष्का यादव तेजप्रताप की कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव पटना की ही रहने वाली हैं। बताया जाता है कि अनुष्का का भाई पहले RJD के युवा विंग में था। भाई के राजद में रहते हुए ही तेजप्रताप और अनुष्का एक-दूसरे के करीब आए। हालांकि, बाद में उसे पार्टी से निकाल दिया गया था।


