मुजफ्फरपुर के कांटी विधानसभा के मकदुमपुर कोदरिया गांव में अगलगी से प्रभावित आठ परिवारों को शुक्रवार को राहत सामग्री वितरित की गई। कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने प्रत्येक परिवार को तिरपाल और 20-20 हजार रुपए का राहत चेक प्रदान किया। इस दौरान विधायक ने पीड़ितों का हालचाल जाना और हरसंभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्य में तेजी लाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश दिए। घटना के बाद से विधायक की देखरेख में प्रभावित परिवारों के लिए सामुदायिक रसोई का संचालन भी लगातार किया जा रहा है, जहां भोजन की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में गांव के आठ परिवारों के घर जलकर राख हो गए थे। इस घटना में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई थी। राहत वितरण कार्यक्रम में सीओ मुकेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम, हरिनंदन राम, विनोद शर्मा, जय किशन कुमार चौहान, उपेंद्र राय, रोजी सहनी और शंभू चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
आग पीड़ितों को मिली राहत:विधायक ने 20 हजार रुपए का चेक और तिरपाल दिए, सामुदायिक रसोई शुरू