![]()
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने आचार्य (सत्र 2024-26) द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। परीक्षा समाप्त होने के करीब 18 दिनों के भीतर विश्वविद्यालय प्रशासन ने रिजल्ट जारी कर दिया। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ. निशिकांत ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 25 जून तक मुख्यालय स्थित एकमात्र परीक्षा केंद्र शिक्षा शास्त्र विभाग में दो पालियों में आयोजित की गई थी। 24 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे
जारी परिणाम के अनुसार कुल 283 परीक्षार्थियों में से 243 छात्र सफल हुए हैं। वहीं 9 छात्र असफल रहे, 24 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे, जबकि 7 छात्रों का परिणाम लंबित रखा गया है।
कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय ने कंप्यूटर पर परिणाम प्रदर्शित कर सबसे पहले उसका अवलोकन किया। इस अवसर पर डीन प्रो. पुरेन्द्र वारीक, धर्मशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार झा, कुलसचिव डॉ. दिनेश झा, ओएसडी डॉ. रामसेवक झा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. निहार रंजन सिंहा, सुनील सिंह एवं गोपाल उपाध्याय सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

