Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आज झारखंड में तेज हवा और बारिश का अलर्ट:बारिश और वज्रपात की चेतावनी, साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, यलो अलर्ट जारी


रांची समेत पूरे झारखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक व वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। खासकर दक्षिणी, मध्य और पूर्वी झारखंड में मौसम सबसे अधिक खराब रहने का अनुमान है। रांची छोड़ कर खूंटी, बोकारो, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा समेत करीब 10 जिलों में आज बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, यलो अलर्ट बिहार और मणिपुर में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के मौसम पर साफ दिख रहा है। इसके कारण राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं मेघ गर्जन की स्थिति बन सकती है। रांची में आज के बाद बुधवार और गुरुवार को भी बादल छाए रहने और एक-दो बार मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। 42 दिन के मानसून में अब भी 40 फीसदी कम बारिश सोमवार को रामगढ़ में आठ मिमी और लोहरदगा में दो मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। एक जून से 12 जुलाई 2026 तक राज्य में सामान्य से 40 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है, जबकि रांची में यह कमी 19 प्रतिशत रही। तापमान की बात करें तो सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और जमशेदपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के चलते आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट संभव है। कहीं उमस तो कहीं सुहावना मौसम आज उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में बारिश कम होने के कारण तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है, जिससे उमस महसूस होगी। वहीं रांची, नेतरहाट, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रहकर मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा। कोल्हान और रांची प्रमंडल में लगातार बारिश और गरज-चमक के कारण जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles