आज बांकुड़ा में रामनवमी शोभायात्रा, सुरक्षा व रूट को लेकर प्रशासन सतर्क

Date:

आज बांकुड़ा में रामनवमी शोभायात्रा, सुरक्षा व रूट को लेकर प्रशासन सतर्क

बांकुड़ा.

जिले में शुक्रवार को रामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसे लेकर शहर में उत्साह है और बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल होने की तैयारी में हैं. शोभायात्रा सुबह 9:00 बजे पंचबागा मैदान से शुरू होगी. विश्व हिंदू परिषद(विहिप) के नेतृत्व में श्री राम नवमी पालन समिति हर वर्ष ऐसी शोभायात्रा निकालती है. 2022 में जुलूस के रूट को लेकर आयोजकों और पुलिस के बीच मतभेद हुआ था. आयोजक कॉलेज रोड और मस्जिद के सामने से शोभायात्रा निकालना चाहते थे, पर पुलिस ने वैकल्पिक रास्ता तय किया था. उस दौरान भीड़ ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिस पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और झड़प की स्थिति बनी थी.

इस बार पुलिस ने पहले से बैठक कर स्थिति संभालने की कोशिश की. मंगलवार को सदर थाना में बुलायी गयी बैठक का विहिप कार्यकर्ताओं ने बहिष्कार किया. बाद में दोबारा बैठक में एडिशनल एसपी ने चुनाव नियमों के पालन और बिना हथियार जुलूस निकालने की सलाह दी. आयोजकों ने शांतिपूर्ण आयोजन का भरोसा दिया है. राम नवमी पालन समिति के सचिव राम अवतार अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा में 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे. आयोजकों ने सभी से शांति बनाये रखने की अपील की है. हरसुंदर दत्त ने कहा कि शोभायात्रा में श्रीराम के साथ भारत माता, राम शिला, गोमाता और शिवाजी महाराज की झांकियां रहेंगी. बैंड, ढोल, ढाक और महिला वादकों के साथ शोभायात्रा पूरे शहर में निकलेगा. शोभायात्रा के मार्ग को सजाया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

The post आज बांकुड़ा में रामनवमी शोभायात्रा, सुरक्षा व रूट को लेकर प्रशासन सतर्क appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चुनाव से पहले आसनसोल में सख्त नाका चेकिंग, बसों से गांजा और सेलफोन जब्त

आसनसोल. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आसनसोल में...

LAH vs HYK Dream11 Team Today Prediction: Stats, Analysis

Final pitch report and Dream11 Team will be updated...
Join Us WhatsApp