Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चुनाव से पहले आसनसोल में सख्त नाका चेकिंग, बसों से गांजा और सेलफोन जब्त

चुनाव से पहले आसनसोल में सख्त नाका चेकिंग, बसों से गांजा और सेलफोन जब्त

आसनसोल.

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आसनसोल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. जिलों और पड़ोसी राज्यों की सीमाओं के साथ मुख्य रोड जंक्शनों पर पुलिस की सघन नाका चेकिंग चल रही है. इसी अभियान में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सफलता मिली है. पिछले 24 घंटे में नेशनल हाईवे 19 पर विशेष जांच के दौरान बिहार और झारखंड से आ रही बसों से 2.1 किलो गांजा और 65 मोबाइल फोन जब्त किये गये.

दो अलग-अलग बसों से बरामदगी, जांच तेज

पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह रांची-आसनसोल रूट की एक बस को जुबली चौराहा पर रोककर तलाशी ली गई, जहां से 65 मोबाइल फोन और करीब 2.1 किलो गांजा मिला. इससे पहले बुधवार रात झारखंड से आ रही एक अन्य बस से करीब 10 किलो गांजा बरामद किया गया. पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) ध्रुव दास ने कहा कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए हर संदिग्ध वाहन की जांच की जा रही है और जुबली चौराहे पर नियमित चेकिंग हो रही है.

चेक पोस्ट व्यवस्था पर उठे सवाल सख्ती बढ़ाने के पक्ष में प्रशासन

कार्रवाई के बीच डिबुडीह चेक पोस्ट पर जांच को लेकर सवाल उठे हैं. आशंका जताई जा रही है कि वहां वाहनों की जांच पर्याप्त सख्ती से नहीं हो रही. कुछ बसों के शहर में प्रवेश किए बिना जुबली ब्रिज पार कर सीधे दुर्गापुर की ओर जाने की बात भी सामने आई है. सूत्रों के अनुसार मामला चुनाव आयोग तक पहुंच चुका है. प्रशासन का कहना है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चेकिंग और सख्त की जाएगी और आने वाले दिनों में चेक पोस्ट की संख्या बढ़ाई जा सकती है.

The post चुनाव से पहले आसनसोल में सख्त नाका चेकिंग, बसों से गांजा और सेलफोन जब्त appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles