Top 5 This Week

Related Posts

आज 35 डिग्री तक जाएगा 8 जिले का पारा:अगले 5 दिनों में 5-7°C तक चढ़ेगा पारा, झारखंड में अब सताएगी गर्मी, साफ रहेगा आसमान


मौसम विभाग के अनुसार आज 11 अप्रैल को झारखंड में मौसम शुष्क और सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का असर झेलना पड़ रहा है। दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी और कई जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को खास तौर पर हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी गई है। राजधानी रांची में सुबह और शाम का मौसम थोड़ा सुहावना रहेगा, लेकिन दोपहर में तेज गर्मी परेशान कर सकती है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 97 दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। 8 जिले आज सताएगी गर्मी राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है। देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और रांची में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री तक जा सकता है। दक्षिणी जिलों जैसे खूंटी, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हल्के बादल और धुंध का मिला जुला असर राजधानी रांची में आज मौसम साफ रहने के साथ हल्के बादल और धुंध देखने को मिल सकती है। यहां अधिकतम तापमान करीब 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं जमशेदपुर में गर्मी का असर अधिक है, जहां तापमान 37 से 39 डिग्री तक पहुंच रहा है। धनबाद और बोकारो जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में भी मौसम साफ और गर्म बना हुआ है, जहां तापमान 32 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। उत्तरी झारखंड के जिलों में अपेक्षाकृत तापमान थोड़ा कम रह सकता है। अभी बारिश के संकेत नहीं मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। बारिश के कोई विशेष संकेत नहीं हैं। हालांकि हल्की हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है। अप्रैल महीने में सामान्यतः तापमान 26 से 39 डिग्री के बीच रहता है। लेकिन इस बार आने वाले 4-5 दिनों में तापमान 5 से 7 डिग्री तक बढ़ने के संकेत हैं। इससे गर्मी और तेज हो सकती है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

Spread the love

Popular Articles