Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में वंदे भारत की चपेट में आया:खपरियवां में रेलवे ट्रैक पर टकराने से हुई मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका


हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित खपरियवां गांव के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रांची से पटना की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के वक्त युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। शनिवार को युवक की पहचान हो सकी। युवक का नाम आदित्य कुमार है। उसके पिता का नाम सुनील यादव है। वह मार्खम कॉलेज के सामने का निवासी बताया गया है। परिजनों के अनुसार आदित्य शाम करीब 4 बजे रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकला था। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका मृतक के परिजनों ने इस घटना को महज हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि आदित्य की पहले कहीं और हत्या की गई और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, ताकि इसे ट्रेन हादसा दिखाया जा सके। परिजनों के आरोप के बाद मामला और गंभीर हो गया है। आसपास के लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। उधर, वंदे भारत एक्सप्रेस से कटकर मौत की प्रारंभिक सूचना ने इस केस को और उलझा दिया है। परिजन दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। हत्या या हादसा..जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, जिसमें हत्या, दुर्घटना और आत्महत्या तीनों एंगल शामिल हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पोस्टमॉर्टम

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles