Sunday, September 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आधार कैंप में बदइंतजामी : कहीं कम्प्यूटर खराब, कहीं बिजली गुल, लोधा समुदाय में आक्रोश

खड़गपुर से जितेश बोरकर की रिपोर्ट

झारग्राम जिले के लोधा बहुल इलाकों में आधार संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए लगाये जा रहे विशेष कैंपों में अव्यवस्था की शिकायतें सामने आयी हैं. संकराइल ब्लॉक के कुलटिकरी और पाथरा ग्राम पंचायत में आयोजित कैंप में कम्प्यूटर व कर्मचारियों की कमी तथा तकनीकी दिक्कतों के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है. कुलटिकरी में एक कम्प्यूटर खराब होने से काम प्रभावित हुआ, जबकि पाथरा में बार-बार बिजली गुल होती रही, जिससे सेवा बाधित रही.

कम्प्यूटर ऑपरेटरों पर पैसे मांगने के आरोप

आधार कैंप में बदइंतजामी की वजह से कई लोगों को बिना काम कराये घर लौटना पड़ा. स्थानीय लोगों ने कुछ कम्प्यूटर ऑपरेटरों पर सहयोग नहीं करने और पैसे मांगने के आरोप भी लगाये. हालांकि, इन आरोपों की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल : अदालत ने आधार कार्ड निष्क्रिय किए जाने के आरोप पर केंद्र से हलफनामा दाखिल करने का दिया निर्देश

‘आधार की वजह से सरकारी योजना से वंचित न हों लोधा समुदाय के लोग’

‘आमी लोधा बोलछी’ संस्था के प्रमुख मिथुन नायक ने कहा कि बड़ी संख्या में लोधा समुदाय के लोगों के पास अब भी आधार कार्ड नहीं हैं. उन्होंने और अधिक संख्या में आधार कैंप लगाने की मांग की. स्थानीय लोगों ने पर्याप्त कम्प्यूटरकर्मी, निर्बाध बिजली और नये आधार कार्ड बनाने की बेहतर व्यवस्था की मांग की है, ताकि आधार कार्ड के अभाव में वे सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जायें.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल : कांकसा में छात्रा का आधार कार्ड हुआ रद्द अधर में लटका भविष्य

The post आधार कैंप में बदइंतजामी : कहीं कम्प्यूटर खराब, कहीं बिजली गुल, लोधा समुदाय में आक्रोश appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles