रेल मंत्रालय ने आनन्द विहार टर्मिनल- पुरुलिया के बीच साप्ताहिक नई एक्सप्रेस (वाया रांची) ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। वहीं, रेलवे ने नागपुर डिवीजन में विकास कार्य के कारण रद्द की गई शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस और ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के फेरे बहाल कर दिए हैं। दोनों ट्रेनों का परिचालन अब पूर्ववत जारी रहेगा। इससे टाटानगर से हावड़ा और मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है। वहीं, ट्रेन नं. 14022 हर गुरुवार को आनंद विहार टर्मिनल से 5 बजे रवाना होकर बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैन्ट, वाराणसी, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गढ़वा रोड, डालटनगंज, टोरी, लोहरदगा, रांची और मुरी होते हुए पुरुलिया 10:40 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 14021 हर शुक्रवार को पुरुलिया से 17:00 बजे चलेगी। सप्ताह में चार दिन पूर्ववत संचालित होगी
इधर, पहले रेलवे ने 4 से 24 अप्रैल के बीच ट्रेन संख्या 18029/18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस के 21 फेरे और ट्रेन संख्या 12101/12102 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के 11 फेरे रद्द करने का निर्णय लिया था। अब इस आदेश को वापस लेते हुए नया सर्कुलर जारी किया गया है। इसके तहत शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस प्रतिदिन और ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन पूर्ववत संचालित होगी।