आरटीई : एडमिशन की जद्दोजहद, 4 स्कूल घटे, कम हो गईं 56 सीटें

Date:


शहर के विभिन्न निजी स्कूलों में नामांकन के लिए 1161 सीटों के मुकाबले 1584 आवेदन आए हैं।
निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 15 फरवरी 2026 को विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया www.rteranchi.in पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। नामांकन के लिए पिछले साल की तुलना में इस साल 4 स्कूल कम हो गए हैं। सीटों की संख्या भी घटी है। पिछले साल जहां 121 स्कूलों में 1217 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई थी, वहीं इस शैक्षणिक सत्र में 117 स्कूलों में 1161 सीटों पर ही नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने बताया कि इस सत्र में 4 स्कूलों की कटौती की गई है, क्योंकि इन स्कूलों ने अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता ले ली है। इसके बाद इन स्कूलों में आरटीई लागू नहीं होता है। इस कारण इन 4 स्कूलों के आसपास रहने वाले कमजोर वर्ग के बच्चे, जो तय दूरी सीमा के दायरे में आते हैं, नामांकन से वंचित रह जाएंगे। नियम के अनुसार गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों में नामांकन के लिए एक छात्र पड़ोस के क्रमशः 1 किमी, 3 किमी और 6 किमी दूरी सीमा तक के स्कूलों में आवेदन कर सकता है। इस तरह एक आवेदक एक साथ तीन स्कूलों में आवेदन कर सकता है। पिछले साल पहली बार लॉटरी से नामांकन सत्र 2025-26 में आरटीई एक्ट के तहत जिले के 121 निजी स्कूलों में 1217 सीटों पर नामांकन के लिए कुल 1744 आवेदन आए थे। इसमें 9 स्कूलों की 93 सीटों के लिए किसी ने आवेदन नहीं दिया था। 75 ऐसे स्कूल थे, जिनमें कुल सीटों से ज्यादा आवेदन जमा हुए। 11 स्कूलों में 100 से ज्यादा आवेदन भरे गए। जन्म प्रमाण पत्र में गड़बड़ी के कारण 226 आवेदन और आय प्रमाण पत्र में गड़बड़ी के कारण 372 आवेदन रद्द हुए। सिर्फ 1074 आवेदनों को स्वीकृति दी गई। तय सीटों से ज्यादा आवेदन मिलने के कारण स्कूलों में नामांकन के लिए पहली बार लॉटरी की प्रक्रिया अपनाई गई थी। शहर के प्रमुख 10 स्कूलों में सीटों की संख्या स्कूल — सीट
जेवीएम श्यामली — 60
डीपीएस — 37
विवेकानंद विद्या मंदिर सेक्टर 2 — 25
निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल, एदलहातू — 30
हॉली क्रॉस स्कूल — 20
डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल — 20
गुरूनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, पीपी कंपाउंड — 18
कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके — 5
शारदा ग्लोबल स्कूल — 5
डीएवी कपिलदेव — 10 एडमिशन का पूरा शेड्यूल आवेदन की अंतिम तिथि — 15 मार्च दस्तावेजों की जांच — 16 मार्च से 25 मार्च लॉटरी द्वारा चयन एवं चयनित बच्चों की सूची का प्रकाशन — 28 मार्च प्रथम चरण में नामांकन — 31 मार्च से 10 अप्रैल 24 स्कूलों में रिक्त सीटों के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। अब तक पोर्टल पर 528 छात्रों द्वारा 1584 सीटों के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। कुल 117 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में 1161 आरक्षित सीटें घोषित की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

A step-by-step guide to deadlifting safely and effectively

4 min readNew DelhiMar 11, 2026 11:00 PM IST The...

RCB take on SRH on March 28 in season opener; MI meet KKR, CSK face RR- First phase fixtures

3 min readUpdated: Mar 11, 2026 08:42 PM IST 2026...

बोकारो के अनंत को दैनिक भास्कर ने दिया सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान

सिटी रिपोर्टर | बोकारो चास स्थित एनएससी कोचिंग संस्थान...

FIFA World Cup: US war on Iran, Mexico violence, visa bans, Iraq qualifier | World Cup 2026 News

Listen to this article | 5 minsinfoThe 2026 edition of the...
Join Us WhatsApp