Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो के अनंत को दैनिक भास्कर ने दिया सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान


सिटी रिपोर्टर | बोकारो चास स्थित एनएससी कोचिंग संस्थान के शिक्षक अनंत कुमार सिन्हा को दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित “सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 9 मार्च को दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देशभर के 40 उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें बोकारो से अनंत कुमार सिन्हा भी शामिल रहे। उन्हें यह सम्मान धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और एक टैबलेट प्रदान कर दिया गया। अनंत सिन्हा वर्तमान में बोकारो रेलवे में चीफ कंट्रोलर के पद पर कार्यरत हैं। अपनी नौकरी के साथ-साथ वे लंबे समय से शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles