Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आरती के दौरान पुजारी को आया हार्ट अटैक, मौत:रांची के रातू रोड स्थित मंदिर की घटना; संध्या आरती के बीच गिरे आचार्य


रांची से इन दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुजारी आरती करते-करते अचानक जमीन पर गिरते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह घटना राजधानी के रातू रोड स्थित इंद्रपुरी (रोड नंबर 9) की है। यहां रविवार को संध्या आरती के दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य रजनी कांत मिश्रा को अचानक हार्ट अटैक आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे रोज की तरह आरती कर रहे थे। मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंज रहा था, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे पूजा स्थल पर ही अचेत होकर गिर पड़े। पूजा करते-करते अचानक बिगड़ी तबीयत वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आचार्य रजनी कांत मिश्रा नियमित रूप से संध्या आरती कर रहे थे। उसी दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे सीधे जमीन पर गिर गए। इस घटना से मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह बदल गया और लोग घबराकर उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सब इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। अस्पताल पहुंचने से पहले थम गईं सांसें घटना के बाद वहां मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह और अन्य स्थानीय नागरिकों ने बिना समय गंवाए आचार्य को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं। इस घटना के बाद इंद्रपुरी और रातू रोड इलाके के श्रद्धालुओं में गहरा शोक है। आचार्य रजनी कांत मिश्रा स्थानीय लोगों के बीच बेहद आदरणीय थे। नियमित रूप से मंदिर में पूजा-अर्चना कराते थे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर और उनके आवास पर पहुंचने लगे। हर कोई इस बात से स्तब्ध है कि जो पुजारी कुछ मिनट पहले तक भगवान की आराधना में लीन थे, वे अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles