![]()
आरा-बक्सर फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को रौंद दिया। इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान नरगदा नारायणपुर निवासी धर्मेंद्र यादव(28) के तौर पर हुई है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता के पास की है। चाचा विनोद कुमार यादव ने बताया कि शनिवार सुबह घर से बाजार जाने के लिए निकला था। टक्कर बाद स्थानीय लोगों ने शाहपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। बेहतर इलाज के लिए आरा ले गए। वहां से डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। जहां उसने दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम मृतक छह भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। परिवार में पत्नी नीतू देवी,दो पुत्र अंश, यश और एक पुत्री प्रिया है। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी नीतू देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

