![]()
आरा के छोटकी सिंगही गांव स्थित बगीचे में लकड़ी चुनने गई एक महिला पर आम का पेड़ गया। पेड़ के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। बेटी के साथ घर से निकली थी। मृतका की पहचान मुटरी देवी(45) के तौर पर हुई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र की है। मृतका के भतीजे प्रेम राम ने बताया कि लकड़ी चुनने के दौरान अचानक आम का पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनके बेटी बाल-बाल बच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
घर में मचा कोहराम मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

