![]()
आरा में बंद घर से करीब 20 लाख की चोरी हुई है। देर रात ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे, गहने और कैश लेकर फरार हो गए। घटना टाउन थाना क्षेत्र के मछुआ टोली वार्ड संख्या-25 की है। पीड़ित की पहचान इमामबाड़ा रोड निवासी मो. असरफ के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को अपनी बेटी के ससुराल भभुआ गए थे। इसी दौरान रात के अंधेरे में चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। कमरे में रखी अलमारी और बक्से को खंगाल डाला। 50 हजार कैश, सोने का हार, चेन और अंगूठी समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। भाई मो. सरफुद्दीन से चोरी की जानकारी मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचा। दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। इसके बाद टाउन थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।
आरा में बंद घर से 20 लाख की चोरी:ताला तोड़कर 50 हजार कैश और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े; चोरों की पहचान के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस
Date:




