Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

bhagalpur news. रिक्शाडीह में पत्नी से अनबन होने के बाद युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

bhagalpur news. रिक्शाडीह में पत्नी से अनबन होने के बाद युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

बायपास थाना क्षेत्र के रिक्शाडीह गांव में शंभु मंडल के पुत्र दिवाकर कुमार मंडल (20) ने गुरुवार देर रात अपने कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है. परिजनों को घटना की जानकारी सुबह मिली. सुबह जब दिवाकर की मां कमरे में किसी काम से गयी तो देखा कि वह फंदे से झूल रहा है. परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा, तक तक उसकी जान जा चुकी थी. परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक छानबीन के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुक्रवार शाम तक पुलिस ने दिवाकर का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया था.

मोबाइल से बात करते हुए आया था घर

परिजनों ने बताया कि दिवाकर के पिता की चाय दुकान बायपास रोड पर है. गुरुवार रात्रि दिवाकर मोबाइल से बात करते हुए घर पहुंचा था. परिजनों का कहना है कि वह अपनी पत्नी से ही बातचीत कर रहा था, जो वर्तमान में अपने मायके झारखंड के बासुकीनाथ में रह रही है. घर आने के बाद दिवाकर मोबाइल पर काफी तल्ख बातचीत कर रहा था. इसी दौरान उसने अपनी मोबाइल भी तोड़ दी. परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात गांव में एक भोज का कार्यक्रम था. घर के सभी लोग भोज खाने चले गये. इसके बाद क्या हुआ, परिजनों को कुछ पता नहीं, सुबह दिवाकर फंदे से लटकता मिला.

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, पत्नी ने ससुराल आने से कर दिया था इनकार

परिजनों ने बताया कि दिवाकर की पहचान सोशल मीडिया के जरिए स्तुति कुमारी से हुई थी. दोनों के बीच प्रेम बढ़ा. दोनों ने शादी भी कर ली. शादी के बाद स्तुति दिवाकर के घर आयी. सबकुछ ठीक-ठाक था. इस क्रम में स्तुति ने एक पुत्री को भी जन्म दिया. फिर स्तुति मायके चली गयी और दिवाकर कमाने के लिए गुजरात चला गया. सरस्वती पूजा के दो दिन बाद वह गुजरात से वापस आया था. यहां आने के बाद पहली बार जब वह अपनी पत्नी को लाने ससुराल गया तो उसने टाल मटोल किया. फिर शिवरात्रि में पत्नी को लेने वह ससुराल गया, लेकिन पत्नी ने ससुराल आने से इनकार कर दिया. इसके बाद से ही दिवाकर तनाव में रहता था और बराबर मोबाइल पर पत्नी से झगड़ा करता था. परिजनों का आशंका है कि पत्नी के अनबन से आहत हो कर ही दिवाकर ने आत्महत्या कर ली है. दिवाकर दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था. बायपास थाना पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.

The post bhagalpur news. रिक्शाडीह में पत्नी से अनबन होने के बाद युवक ने फंदे से लटक कर दी जान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles