Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आरा में लोगों ने उचक्के की कर दी पिटाई:बच्चे के गले से सोने की चेन छीनकर भाग रहा था, पुलिस ले गई अस्पताल


आरा शहर में मंगलवार को एक बच्चे के गले से सोन की चेन छीनकर भाग रहे उचक्के को लोगों ने पकड़ा। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही नवादा थाना की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे पुलिस हिरासत में लेकर थाने चली गई। घटना नवादा थाना क्षेत्र के आरा रेलवे स्टेशन रोड की है। घायल आरोपित की पहचान मोती टोला निवासी एक युवक के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बच्चे के परिजन ने शोर मचाते हुए “चोर-चोर, पकड़ो-पकड़ो” की आवाज लगाई। शोर सुनते ही आसपास मौजूद लोगों ने पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी आरोपित के पकड़े जाने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपित पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles