![]()
नवादा के काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव में रामबाबू चौधरी के पुत्र आर्यन राज की हत्या के 81 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर असमंजस और रोष व्याप्त है। आर्यन की आंखें फोड़कर हत्या की गई थी। घटना के दिन शनिवार देर रात ही तकनीकी शाखा की टीम ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच की और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच की। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने भी घटनास्थल का दौरा किया और मामले की विस्तृत जानकारी लेने के बाद डीआईओ टीम को जांच के निर्देश दिए। इतनी तरह की जांच के बावजूद पुलिस अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। काशीचक थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही जांच सही दिशा में आगे बढ़ पाएगी।

