इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नाबालिग लापता, मामला दर्ज

Date:

भास्कर न्यूज | कटकमसांडी कटकमसांडी थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना को लेकर लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि नाबालिग लड़की की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से बिहार के बेतिया निवासी अभिषेक कुमार से हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और इसके बाद लड़की अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। लड़की के पिता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि अभिषेक कुमार ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है। आवेदन के आधार पर कटकमसांडी थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी है। कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जांच की जा रही ही। जल्द ही लड़की का पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पदमा | पदमा थाना क्षेत्र में वारंटी के खिलाफ पदमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों वारंटी पदमा थाना क्षेत्र के ग्राम कुटिपिसी के निवासी है। जिसमें अभियुक्त संदीप कुमार पिता रामनरेश मेहता व कृष्ण राणा पिता स्वर्गीय धनु राणा है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp