Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में BDO के घर निगरानी विभाग की छापेमारी:आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई जारी, सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं पत्नी


मोतिहारी में निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। तुरकौलिया प्रखंड की शंकर सरैया पंचायत के BDO कृष्णा राम के ठिकानों पर शनिवार सुबह से छापेमारी जारी है। निगरानी विभाग की टीम BDO कृष्णा राम के घर और शहर में राजा बाजार स्थित उनके किराए के मकान पर एक साथ जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान टीम घर में मौजूद दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खंगाल रही है। अधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद स्थानीय लोगों के अनुसार, छापेमारी में निगरानी विभाग के अधिकारी और सुरक्षाकर्मी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। हालांकि, अधिकारी फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर कोई भी जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं पत्नी सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। बताया जा रहा है कि BDO की पत्नी एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं। इसी आधार पर उनकी संपत्ति और आय के स्रोतों की जांच निगरानी विभाग द्वारा की जा रही है। निगरानी टीम की यह छापेमारी अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े तथ्य स्पष्ट हो पाएंगे। इस कार्रवाई के बाद इलाके में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles