Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'इंस्टाग्राम पर दोस्ती, बर्थडे पार्टी में नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप':नाबालिग का बॉयफ्रेंड पर आरोप, शादी का झांसा देकर संबंध बनाया, प्रेग्नेंट हुई तो अबोर्शन कराया


मुजफ्फरपुर में एक नाबालिक ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद प्रेमजाल में फंसाकर शोषण करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने पहले दोस्ती की, फिर जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया। इसके बाद शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण किया। छात्रा का कहना है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे गर्भपात की दवाइयां भी खिलाईं, लेकिन जब शादी की बात आई तो वह मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। मॉल में काम करती है पीड़िता पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि वह पारिवारिक आर्थिक तंगी के कारण एक मॉल में काम करती है। इसी दौरान इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान एक युवक से हुई, जो काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पास स्थित एक मॉल में कार्यरत है। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाकर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई छात्रा के अनुसार, कुछ समय बाद आरोपी ने उसे अपने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक दी गई, जिसमें कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाया गया था। पीड़िता का आरोप है कि ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई और इसी दौरान युवक ने उसके साथ गंदा काम किया। बाद में उसने शादी का भरोसा देकर किसी को कुछ नहीं बताने का दबाव बनाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी शादी का वादा कर उसे अक्सर अपने घर बुलाता था और लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई। आरोप है कि युवक ने कई बार उसे गर्भपात की दवाइयां खिलाईं। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल और प्रताड़ित भी किया जाने लगा। टाउन डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने एक युवक पर शादी का भरोसा देकर शोषण और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से आवेदन मिला हुआ है। आवेदन के आधार पर महिला थाना में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles