Friday, September 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

इंस्टाग्राम पर प्यार, प्रेमिका ने बुलाया; परिजनों ने मार डाला:गड्ढे से कुत्तों ने खींचा कटा पैर तो हुआ खुलासा, टुकड़े-टुकड़े कर शव को दफनाया था


गिरिडीह में इंस्टाग्राम पर शुरू हुए प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंत सामने आया है। बिहार के जमुई जिले के 16 वर्षीय किशोर मिथुन कुमार की बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने शव के टुकड़े किए, पहले उसे जलाने की कोशिश की और फिर घर के पीछे खजूर के पेड़ के पास जमीन में गाड़ दिया। चार दिन बाद जब कुत्तों ने जमीन खोदकर शव का एक पैर बाहर खींच लिया और बदबू फैली, तब इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका, उसके पिता जगदीश दास और मां को हिरासत में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के परिजनों के अनुसार जमुई के मोरियाडीह निवासी मिथुन का पहाड़पुर की लड़की से एक साल से संपर्क था। आरोप है कि रविवार को लड़की ने फोन कर मिथुन को अपने घर बुलाया, जिसके बाद वह लापता हो गया। परिजन चार दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। जब वे पहाड़पुर पहुंचे, तब कटे पैर मिलने की बात सामने आई। आशंका है कि घर के भीतर ही धारदार हथियार से किशोर की हत्या की गई। आरोपी के कमरे के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। हत्या और शव को दफनाने के बाद आरोपी परिवार बेफिक्र होकर घर में ही रह रहा था। तीन-चार दिन बाद शव से दुर्गंध उठने लगी। इसी बीच जंगली जानवरों या कुत्तों ने गड्डा खोदकर शव का पैर बाहर खींच लिया। सुबह ग्रामीणों की नजर जमीन से बाहर निकले पैर पर पड़ी, जिसके बाद भारी भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकला शव
एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, सीओ सफी आलम, इंस्पेक्टर बम-बम कुमार सिंह और थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ की मौजूदगी में बतौर मजिस्ट्रेट जमीन खुदवाकर शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वारदात का पता चलते ही आक्रोशित परिजनों ने मौके पर हंगामा किया और मुख्य आरोपी जगदीश दास की पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच-बचाव कर आरोपियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दिल्ली में काम करता था मिथुन, 6 माह से था घर में
मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह पहले दिल्ली में काम करता था और बीते छह महीने से गांव शाम में ही रह रहा था। रविवार वह घर से निकला था। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग में हत्या का है। शव को काटकर जमीन में दफनाया गया था। लड़की और उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। हत्या में इस्तेमाल हथियार का पता लगाया जा रहा है। -जीतवाहन उरांव, एसडीपीओ, सदर गिरिडीह

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles