Friday, September 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

इकलौते भाई की चिता को छोटी बहन ने दी मुखाग्नि:खगड़िया में गंगा में डूबा था नवनीत, मैट्रिक में स्कूल टॉप किया था


खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित लगार गांव में शुक्रवार को 15 वर्षीय नवनीत कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। अपने इकलौते भाई को खोने के गम में डूबी छोटी बहन मनीषा कुमारी ने भाई की चिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर अंतिम संस्कार में मौजूद लोग भावुक हो उठे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… गंगा में स्नान करने के दौरान डूबा था नवनीत लगार पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी नवनीत कुमार गुरुवार को बाढ़ के पानी के बीच गंगा नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया और लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी। आपदा मित्रों-ग्रामीणों ने चलाया अभियान नवनीत की तलाश में आपदा मित्रों और ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद उसका शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी हरिनाथ राम और परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद शुक्रवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पढ़ाई में होनहार था नवनीत, मैट्रिक में टॉप नवनीत उत्क्रमित उच्च विद्यालय टिमापुर लगार का छात्र था। वह पढ़ाई में होनहार था और मैट्रिक परीक्षा में स्कूल टॉप किया था। उसकी सफलता से परिवार के साथ गांव के लोग भी बेहद खुश थे। लेकिन बाढ़ के पानी में हुए हादसे ने महज 15 साल की उम्र में उसकी जिंदगी छीन ली। दिल्ली से पहुंचे पिता, शव देखकर फफके बेटे के डूबने की खबर मिलने के बाद उसके पिता ब्रजेश यादव शुक्रवार सुबह दिल्ली से घर पहुंचे। बेटे का शव देखते ही वे फफक पड़े। घर में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद दोपहर में अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। बहन ने दी भाई को अंतिम विदाई अंतिम संस्कार के दौरान छोटी बहन मनीषा ने अपने इकलौते भाई की चिता को मुखाग्नि दी। भाई को अंतिम विदाई देती बहन को देखकर वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो गया। एक ओर माता-पिता के सामने जवान बेटे को खोने का दर्द था, वहीं दूसरी ओर मनीषा ने अपने बचपन के साथी और इकलौते भाई को हमेशा के लिए खो दिया। लगार में अंतिम संस्कार का यह भावुक दृश्य लंबे समय तक लोगों के जेहन में बना रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles