इन मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन:राजधानी में सरहुल और ईद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: ड्रोन से होगी निगरानी, कई रूट रहेंगे डायवर्ट

Date:


राजधानी में सरहुल और ईद के पर्व को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर में जवानों की तैनाती के साथ-साथ चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। रांची एसएसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल प्राप्त हुआ है, जिसमें जिला पुलिस के अलावा आईआरबी (IRB), जैप (JAP), होमगार्ड और केंद्रीय बलों के जवान शामिल हैं। इन मार्गों पर नि:शुल्क चलेंगी सिटी बसें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निम्नलिखित मार्गों से सिरमटोली चौक तक नि:शुल्क सिटी बसें उपलब्ध रहेंगी: रामपुर बाजार, कांके बोड़ेया, बीआईटी मेसरा, तुपुदाना। कटहल मोड़, पंडरा बाजार समिति, धुर्वा गोलचक्कर। जगरनाथपुर, खेलगांव मोड़ और टाटीसिल्वे। दोपहर 12:30 बजे से ये मार्ग रहेंगे बंद एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक और शहीद चौक मार्ग। जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक और रेडियम चौक। अपर बाजार से शहीद चौक एवं चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक। पुरुलिया रोड से सर्जना चौक और विष्णु सिनेमा मार्ग से मेन रोड। कर्बला से रतन पीपी मार्ग एवं पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक। राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज होते हुए सुजाता चौक और पटेल चौक से मुंडा चौक। मेकॉन चौक से मुंडा चौक फ्लाईओवर एवं बहुबाजार से सिरमटोली सरना स्थल। नमाज के दौरान यातायात परिवर्तन हरमू बाईपास: सुबह 6 बजे से नमाज समाप्ति तक किशोरगंज चौक से रातू रोड चौराहा के बीच दोनों ओर से आवाजाही बंद रहेगी। छोटे वाहन किशोरगंज से रांची लेक रोड होकर अपर बाजार जा सकेंगे। डोरंडा क्षेत्र: आंबेडकर चौक से राजेंद्र चौक के बीच मार्ग बंद रहेगा। वाहन युवराज होटल की ओर से राजेंद्र चौक के पश्चिमी भाग से निकल सकेंगे। मेन रोड: अलबर्ट एक्का चौक से डोरंडा जाने वाले छोटे वाहन सर्जना चौक से मुड़कर इकराटोली, कांटाटोली और बहुबाजार होकर जाएंगे। अन्य मार्ग: प्लाजा चौक से लालपुर चौक और शहीद चौक से गांधी चौक (अपर बाजार) तक परिचालन बंद रहेगा। हिल व्यू से बरियातू मस्जिद तक बाएं मार्ग पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। रूट डायवर्जन की जानकारी सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन केवल जेल चौक तक आ सकेंगे। जमशेदपुर रोड (नामकुम) से आने वाले वाहन चुटिया केतारी बगान होकर मुंडा चौक या बहुबाजार जा सकेंगे। पिस्का मोड़ से रातू रोड और न्यू मार्केट चौक की ओर मार्ग डायवर्ट रहेगा। भारी वाहन: शनिवार सुबह 6 बजे से रात 10:30 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी भारी वाहन रिंग रोड का उपयोग करेंगे। पार्किंग व्यवस्था सैनिक मार्केट, टैक्सी स्टैंड, फिरायालाल चौक। हरमू ईदगाह के लिए गोशाला के समीप। अन्य स्थानों पर तैनात अधिकारी उपलब्ध खाली जगहों पर पार्किंग सुनिश्चित कराएंगे। नोट: उपरोक्त सभी स्थानों पर स्लाइडिंग बैरियर लगाकर अस्थायी रूप से मार्ग बंद किए जाएंगे, जिन्हें नमाज और जुलूस के उपरांत हटा लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp