Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में ताड़ के पेड़ पर गिरी बिजली, VIDEO:बिहार के 15 जिलों में आंधी-बारिश, 6 शहरों में गिरे ओले; खगड़िया में जलभराव की समस्या


बिहार में शुक्रवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला। इसके बाद तेज आंधी-बारिश शुरू हो गई। पटना, बेतिया, मोतिहारी, जमुई, औरंगाबाद, बगहा, मुजफ्फरपुर, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, नालंदा, खगड़िया समेत 15 शहरों में आंधी-बारिश हुई। वहीं, बगहा, मोतिहारी, बेगूसराय, खगड़िया और मुजफ्फरपुर में ओले गिरे। वहीं, पटना के बाढ़ में तेज हवा के दौरान ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरी, जिसके बाद पेड़ धू-धूकर जल गई। हालांकि, कोई हताहत नहीं है। गयाजी के वजीरगंज और डुमरिया में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। खगड़िया में बारिश की वजह से जलजमाव की समस्या बन गई है।…वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें….

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles