Tuesday, August 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

इमाम हुसैन की शहादत पर सीवान में निकला चेहलुम जुलूस:झांकियों में दिखा श्रद्धा, भाईचारा और देशभक्ति; SP कर रहे मॉनिटरिंग


हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मंगलवार को सीवान में चेहलुम (चालीसवां) का जुलूस पूरी श्रद्धा, आस्था और सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाला गया। मोहर्रम की दसवीं को करबला में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जुलूस में हिस्सा लिया। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंगलवार शाम से शुरू हुआ यह जुलूस देर रात तक निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस शास्त्री नगर से निकलकर जेपी चौक, थाना रोड, बड़ी मस्जिद, हाफीजी चौक, ग्यारहवीं मस्जिद, शांति वट वृक्ष होते हुए नया किला नवलपुर पहुंचा। पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अतिरिक्त पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती नया किला ईदगाह परिसर में शहीद-ए-करबला की याद को समर्पित झांकियों के साथ देशभक्ति की थीम भी प्रमुख रूप से देखने को मिली। कई स्थानों पर युवाओं ने तिरंगा लहराकर राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस के दौरान युवाओं ने पारंपरिक खेलों और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। देर रात तक श्रद्धालु अनुशासन के साथ जुलूस में शामिल रहे और पूरे आयोजन के दौरान शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहा। चेहलुम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई। सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद रहे तथा लगातार गश्त करते रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा स्वयं पूरे आयोजन की मॉनिटरिंग करते हुए एक्टिव मोड में नजर आए। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार तथा मुफ्फसिल थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह सभी झांकियों को निर्धारित समय के अनुसार शांतिपूर्वक रवाना कराते दिखे। वहीं जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पूरन कुमार झा ने सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को समय पर अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया था। साथ ही आम लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से शहर में शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का वातावरण बना रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles