Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

इलाजरत कुष्ठ रोगियों को एमडीटी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें : डॉ रमण

इलाजरत कुष्ठ रोगियों को एमडीटी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें : डॉ रमण

फ्लैग: जयनगर के कांटी गांव में चल रहे कुष्ठ रोगी खोज अभियान का जायजा लिया कोडरमा बाजार. जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जयनगर के कांटी गांव में चल रहे कुष्ठ रोगी खोज अभियान (द्वितीय चरण) का जायजा लिया. इस क्रम में डॉ रमण ने सहिया द्वारा किये गये सर्वेक्षण, संदिग्ध मरीजों की सूची व घरों की मार्किंग आदि कार्यों की जांच की. साथ ही सभी संदिग्ध मरीजों की कुष्ठ रोग की जांच की. उल्लेखनीय है कि कांटी गांव में पूर्व में भी कुष्ठ के मरीज मिल चुके हैं. ऐसे में विभाग द्वारा इस गांव को कुष्ठ हॉट स्पॉट ग्राम के रूप में चिह्नित कर व्यापक रूप से घर-घर जाकर मरीजों की पहचान की जा रही है. उन्होंने एमपीडब्ल्यू को निर्देश दिया कि सभी इलाजरत कुष्ठ मरीजों को समय पर एमडीटी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. इसके अलावा ग्रेड 2 के मरीजों को एमसीआर जूतें व चप्पल उपलब्ध कराने आदि का निर्देश दिया. डॉ रमण ने बताया कि कांटी गांव के सभी इलाजरत कुष्ठ मरीजों के परिजनों व संपर्क में आये व्यक्तियों को एसडीआर का सिंगल डोज दिया गया है. मौके पर जिला बीवीडी पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट राजीव रंजन, सहिया व अन्य स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद थे.

The post इलाजरत कुष्ठ रोगियों को एमडीटी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें : डॉ रमण appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles