Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग, 15 लाख का नुकसान:सुपौल में 3 दमकल से नहीं बुझी, SSB के दो टैंकर से पाया काबू


सुपौल के भीमनगर स्थित सहरसा चौक पर गुरुवार रात करीब 9 बजे भीषण अगलगी की घटना सामने आई। लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे पंखे, तार, मोटर, साउंड सिस्टम समेत सैकड़ों इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गए। इस हादसे में लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। इस देरी को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने मौके पर नारेबाजी शुरू कर दी। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, लेकिन वे आग पर पूरी तरह काबू पाने में असफल रहीं। SSB के 2 टैंकरों को बुलाया गया स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) के दो टैंकरों को मौके पर बुलाया गया, जिनकी मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, जिससे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही भीमनगर, वीरपुर, रतनपुर और बलुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं वीरपुर के एसडीएम नीरज कुमार और एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। नुकसान का आकलन जारी दुकान मालिक सुरेश सिंह ने बताया कि उनकी दुकान में भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह जल गया। प्रशासन की ओर से क्षति का आकलन किया जा रहा है। एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और नुकसान का आकलन जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles