Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ईचाक में बरवां नदी पुल से ई-रिक्शा नीचे गिरी:आठ यात्री घायल, दो की हालत गंभीर; पुल पर रेलिंग न होने से हुआ हादसा


हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक टोटो (ई-रिक्शा) अनियंत्रित होकर बरवां नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में टोटो पर सवार सभी आठ यात्री घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना सोमवार दोपहर की है। टोटो अलौंजा गांव से ईचाक बाजार की ओर जा रहा था। बरवां नदी पुल के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से आमने-सामने की टक्कर की स्थिति बन गई। टोटो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो से बचने के प्रयास में टोटो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। पुल के किनारे कोई रेलिंग या सुरक्षा घेरा (गाइड वॉल) नहीं होने के कारण टोटो सीधे नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बिना देरी किए नदी से एक-एक कर सभी आठ यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दो घायल यात्रियों के सिर और सीने में गंभीर चोटें घटना की सूचना मिलते ही ईचाक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि दो घायल यात्रियों के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। अन्य यात्रियों का प्राथमिक उपचार चल रहा है। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासियों में प्रशासन और संबंधित विभाग के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरवां नदी पुल पर लंबे समय से सुरक्षा रेलिंग नहीं है, जिसके कारण अक्सर यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुल पर तत्काल सुरक्षा घेरा बनाया जाए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles