Tuesday, October 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल:असरगंज में हादसा, ई-रिक्शा चालक युवक को अस्पताल पहुंचाकर भागा


असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा काली मंदिर के पास एक ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ई-रिक्शा चालक घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज पहुंचाकर वहां से भाग गया।
घायल युवक की पहचान आशा जोरारी गांव निवासी विष्णुदेव पासवान के 35 वर्षीय बेटे सुभाष कुमार के तौर पर हुई है। सुभाष बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी मकवा काली मंदिर के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी बाइक टकरा गई। उन्हें चेहरे और नाक पर चोटें आईं।
घटना की खबर मिलते ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर कामिनी कुमारी ने घायल का शुरुआती इलाज किया। सुभाष की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles