Saturday, August 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी पर बंगाल सरकार ने बनायी विशेष समिति, शुभेंदु अधिकारी मुख्य संरक्षक

उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी पर बंगाल सरकार ने बनायी विशेष समिति, शुभेंदु अधिकारी मुख्य संरक्षक

Uttam Kumar Birth Centenary: पश्चिम बंगाल सरकार ने बांग्ला सिनेमा के सर्वकालिक महान अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले भव्य कार्यक्रमों के सफल आयोजन और प्रबंधन के लिए एक उच्चस्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया है. जारी की गयी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस विशेष समिति के मुख्य संरक्षक होंगे.

मिथुन चक्रवर्ती और मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती सह-संरक्षक

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और सूचना व सांस्कृतिक मामलों की राज्यमंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती को इस उच्चस्तरीय समिति का सह-संरक्षक नियुक्त किया गया है. यह समिति महान अभिनेता के सिनेमाई योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रूपरेखा तैयार करेगी.

फिल्मकार संदीप रे को मिली कमान, प्रसेनजीत कार्यकारी अध्यक्ष

उत्तम कुमार जन्म शताब्दी समारोह समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रसिद्ध फिल्मकार संदीप रे को सौंपी गयी है. बांग्ला फिल्मों के जाने-माने अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी को समिति का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सचिव सौमित्र मोहन इस समिति के सदस्य-सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देंगे और वर्षभर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का समन्वय करेंगे.

ये भी पढ़ें: अभिनेता उत्तम कुमार का जन्मशताब्दी मनायेगी बंगाल सरकार, बोले शुभेंदु अधिकारी- महानायक के नाम पर बनेगा ‘फिल्म केंद्र’

टॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों को मिली समिति में जगह

अधिसूचना के मुताबिक, इस विशेष समिति में बांग्ला सिनेमा और सांस्कृतिक क्षेत्र के कई दिग्गजों को शामिल किया गया है. इनमें अभिनेता जीत, देव, अबीर चटर्जी, जीशु सेनगुप्ता, रुद्रनील घोष, गौरव चटर्जी, अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता और रूपा गांगुली के साथ-साथ प्रख्यात निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी और कौशिक गांगुली जैसी कई प्रमुख हस्तियां शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: बांग्ला फिल्मों में फिर से नजर आएंगे महानायक उत्तम कुमार

सालभर आयोजित होंगे फिल्म महोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम

पश्चिम बंगाल सरकार आगामी एक वर्ष के दौरान ‘महानायक’ उत्तम कुमार के अद्वितीय जीवन और भारतीय सिनेमा में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद करने के लिए कार्यक्रमों की एक विस्तृत शृंखला आयोजित करेगी. इन आयोजनों में विशेष फिल्म महोत्सव, उत्तम कुमार की क्लासिक फिल्मों का प्रदर्शन, संगोष्ठियां, भव्य प्रदर्शनियां, स्मारक ग्रंथों का प्रकाशन और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे.

The post उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी पर बंगाल सरकार ने बनायी विशेष समिति, शुभेंदु अधिकारी मुख्य संरक्षक appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles