Monday, August 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

उपचुनाव में पीके की जीत पर गयाजी में जश्न:जुन सुराज के कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, कहा- जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया


बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज की जीत के बाद गयाजी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। शहर के जीबी रोड इलाके में जनसुराज के शीर्ष नेताओं में शुमार चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. बीडी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच भी मिठाइयां बांटी गईं। डॉ. बीडी शर्मा ने कहा कि यह किसी एक नेता या राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि बिहार की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर के मतदाताओं ने बदलाव के पक्ष में मतदान कर नई राजनीति की शुरुआत का संदेश दिया है।
जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का प्रयास किया है। अब राजनीति जाति और धर्म की सीमाओं से निकलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास जैसे मूल मुद्दों पर केंद्रित होगी। जनता भी अब इन्हीं सवालों पर जवाब चाहती है। सत्ता का अहंकार किसी भी दल के लिए नुकसानदायक होता है डॉ. शर्मा ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने पूरी जागरूकता और समझदारी के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। लोगों ने यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का होता है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम आने वाले समय की राजनीति के लिए भी बड़ा संकेत है। बीजेपी की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि सत्ता का अहंकार किसी भी दल के लिए नुकसानदायक होता है। जनता सब कुछ देखती है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना फैसला सुनाती है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर का जनादेश यही संदेश देता है कि जनता बदलाव चाहती है।
कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए
जश्न के दौरान बड़ी संख्या में जनसुराज के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। जीत की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कई लोगों ने इसे बिहार की राजनीति में नए दौर की शुरुआत बताई। चिकित्सक बीडी शर्मा ने कहा कि जनसुराज जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगा। पार्टी का उद्देश्य बिहार में सकारात्मक और जवाबदेह राजनीति को मजबूत करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में जनता का समर्थन और अधिक मजबूत होगा और राज्य की राजनीति में विकास आधारित विमर्श को नई पहचान मिलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles