Tuesday, September 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ऋषि पंचमी का व्रत कब खोलना चाहिए? सूर्योदय के बाद या पूजा के बाद?

[

Rishi Panchami Vrat Paran 2026: ऋषि पंचमी का व्रत भाद्रपद शुक्ल पंचमी को रखा जाता है. इस बार ऋषि पंचमी व्रत 15 सितंबर 2026 को है. ऋषि पंचमी के व्रत को लेकर सबसे ज्यादा सवाल इसके पारण को लेकर होता है कि व्रत सूर्योदय के बाद खोला जाए या सप्तऋषियों की पूजा पूरी होने के बाद?

दरअसल, इस व्रत के पारण की परंपरा अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में अलग मिलती है. कई परंपराओं में दिनभर व्रत रखकर मध्याह्न में सप्तऋषियों की पूजा, कथा और आरती पूरी करने के बाद उसी दिन पारण किया जाता है. वहीं कुछ परंपराओं में अगले दिन षष्ठी तिथि में पारण करने का विधान बताया जाता है.

ऋषि पंचमी व्रत पारण का समय

पंचांग के अनुसार ऋषि पंचमी तिथि 16 सितंबर सुबह 8:59 बजे तक रहेगी, ऐसे में जो लोग पंचमी तिथि के समापन के बाद व्रत का पारण करते हैं वो इस समय के बाद व्रत खोल सकते हैं. पारण के समय पसई के चावल, समा के चावल, या तिनके के चावल और बिना हल से उगाई गई सब्जियां या फलाहार का उपयोग किया जाता है.

व्रत खोलते समय क्या खाएं?

पारण के समय पहले भगवान और सप्तऋषियों को भोग अर्पित करें. इसके बाद जल ग्रहण करके फल या अपनी व्रत परंपरा के अनुसार सात्त्विक भोजन से व्रत खोलें. व्रत पारण से पहले दान जरुर दें. घर के बुजुर्गों और ऋषियों का आशीर्वाद लेकर ही भोजन ग्रहण करें. इसके लिए आप सबसे पहले जल ग्रहण करें और पसई के चावल या फलाहार का पहला ग्रास लेने के बाद ही आपका व्रत खोलें.

व्रत पारण से पहले क्या करें

  • ऋषि पंचमी के व्रत का पारण करने से पहले शुद्ध जल से स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • सप्त ऋषियों की मूर्ति या चित्र के सामने बैठकर दीपक जलाएं और धूप करें.
  • सप्त ऋषियों की आरती करें और उन्हें सप्त ऋषियों को प्रसाद चढ़ाएं. प्रसाद में आप फल, दूध, दही आदि चढ़ा सकते हैं.
  • पारण करते समय ‘ॐ सप्तऋषये नमः’ मंत्र का जाप करें और सप्त ऋषियों से क्षमा मांगें.
  • व्रत का संकल्प तोड़ते हुए कहें कि मैंने ऋषि पंचमी का व्रत पूरा कर लिया है.
  • पारण के बाद सात्विक भोजन करें.

गणेश विसर्जन के बाद घर में क्या करें ? बप्पा की विदाई के बाद न करें ये गलती

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles