Home Uncategorized एक महीने में अपराधी जेल में होंगे या भगवान जाने…, परिवर्तन यात्रा...

एक महीने में अपराधी जेल में होंगे या भगवान जाने…, परिवर्तन यात्रा रैली से राजनाथ सिंह का अल्टीमेटम

0
एक महीने में अपराधी जेल में होंगे या भगवान जाने…, परिवर्तन यात्रा रैली से राजनाथ सिंह का अल्टीमेटम

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कानून-व्यवस्था को सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बना दिया है. सोमवार को हावड़ा के आमता में परिवर्तन यात्रा रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के एक महीने के भीतर अपराधी ‘जेल में होंगे या भगवान जाने कहां’ होंगे.

बंगाल में कानून तोड़ने वालों का राज

राजनाथ सिंह का यह बयान सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर हमला है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून का नहीं, कानून तोड़ने वालों का राज है. रक्षा मंत्री ने कहा कि 15 वर्षों के शासन के बाद भी अगर महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं हैं और राज्य में गरीबी कायम है, तो यह सरकार की विफलता है.

महिलाओं के खिलाफ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं बंगाल में

राजनाथ सिंह ने दावा किया कि एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं बंगाल में होती हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस समाज को बांटने की राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा ‘समाज सुधार’ की राजनीति करती है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बेरोजगारी खत्म करने में लगेंगे 5 से 10 साल

हावड़ा हुगली के आमता में आयोजित भाजपा की परिवर्तन यात्रा रैली में राजनाथ सिंह ने स्वीकार किया कि बेरोजगारी खत्म करने में भाजपा सरकार को 5 से 10 साल लग सकते हैं, लेकिन भाजपा सरकार रोजगार सृजन को प्राथमिकता देगी.

राजनाथ सिंह के भाषण की बड़ी बातें

  • भाजपा सरकार बनने के एक महीने में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई.
  • भाजपा की सरकार में अपराधी जेल में होंगे या भगवान जाने कहां.
  • महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार.
  • बंगाल में महिलाओं के खिलाफ होते हैं सबसे अधिक अपराध.
  • तृणमूल पर समाज को बांटने और अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप.
  • बेरोजगारी खत्म करने में भाजपा सरकार को लगेंगे 5-10 साल.
  • भाजपा सरकार आने पर ‘अप्रत्याशित विकास’ का किया दावा.

इसे भी पढ़ें

अमित शाह का ‘परिवर्तन पैकेज’: 45 दिन में DA, 7वां वेतन आयोग और सरकारी नौकरी, ममता बनर्जी सरकार पर सीधा हमला

अभिषेक बनर्जी के गढ़ में गरजे अमित शाह- टीएमसी ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बना दिया

अभिषेक के बाद अब ममता बनर्जी ने कहा- भाजपा की मदद के लिए चुनाव आयोग ने SIR में वोटर के नाम हटाये

बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए बंगाल में लागू होगा असम मॉडल, मालदा में बोले नितिन नबीन

The post एक महीने में अपराधी जेल में होंगे या भगवान जाने…, परिवर्तन यात्रा रैली से राजनाथ सिंह का अल्टीमेटम appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version