Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एक महीने में रोड एक्सीडेंट में 12 मौत:जमुई में तेज रफ्तार, हेलमेट नहीं पहनना हादसों का मुख्य कारण


जमुई जिले में सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। पिछले एक महीने में सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। बुधवार को गिद्धौर के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में झाझा प्रखंड के दादपुर निवासी शिवराज कुमार घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, शिवराज अपने निजी कार्य से शहर जा रहे थे। गिद्धौर के समीप तीखे मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। शिवराज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जबकि दूसरे युवक को स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हुई जिले में बीते एक महीने के दौरान सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हुई है। हाल ही में सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर धरसंडा मोड़ के पास दो बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। मृतकों ने हेलमेट नहीं पहना था। इसके अतिरिक्त, गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर के पास भी तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। 48 से अधिक लोग घायल हुए सोनो थाना क्षेत्र, मलयपुर चौक, झाझा स्टेशन रोड और जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर भी कई सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं, जिनमें अनेक लोग घायल हुए। आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक महीने में कुल 12 लोगों की जान गई है और 48 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अधिकांश दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बिना हेलमेट बाइक चलाना, तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी है। प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसका परिणाम गंभीर चोटों और जानमाल के नुकसान के रूप में सामने आ रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles